Pratirup News | Reliable Hindi News Portal for National & Regional Updates
नमस्ते! प्रतिरूप न्यूज़ में आपका स्वागत है।
मुखपृष्ठ राष्ट्रीय समाचार अंतरराष्ट्रीय समाचार बिहार आसपास राजनीति व्यापार / अर्थव्यवस्था खेल मनोरंजन तकनीक शिक्षा स्वास्थ्य जीवनशैली धर्म / अध्यात्म विज्ञान पर्यावरण अपराध दुर्घटना ऑटोमोबाइल कृषि / किसान करियर / रोजगार पर्यटन फैशन मौसम फोटो गैलरी वीडियो वायरल / ट्रेंडिंग
वापस जाएं

स्वच्छता अभियान की प्रगति पर समीक्षा, बीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

राज्य
बिहार
27 Nov 2025
स्वच्छता अभियान की प्रगति पर समीक्षा, बीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

Md monazir/धोरैया
आईटी भवन परिसर में गुरुवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान को गति देने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ धोरैया अरविन्द कुमार ने की, जिसमें सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि दलित एवं महादलित टोला में शौचालय-विहीन परिवारों को प्रेरित कर शौचालय निर्माण हर हाल में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने इस दिशा में तेजी लाने पर जोर दिया।

यूजर चार्ज वसूली को लेकर भी उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। बीडीओ ने निर्देश दिया कि वसूली की गई राशि को संबंधित पंचायत के एसएलडब्ल्यूएम खाते में समय पर जमा करना अनिवार्य है।

उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि सभी पर्यवेक्षक प्रतिदिन सुबह घर-घर जाकर कचरा एकत्र करें और उसे निर्धारित डब्ल्यूपीओ स्थल पर लाकर सुव्यवस्थित तरीके से निस्तारित करें।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि क्षेत्र निरीक्षण के दौरान यदि डब्ल्यूपीओ अव्यवस्थित पाया गया तो संबंधित पर्यवेक्षक पर कार्रवाई तय है।

बैठक में प्रखंड समन्वयक अनिल कुमार सहित सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक मौजूद रहे।